मोर के बारे में जानकारी - Information About Peacock in Hindi

Information About Peacock in Hindi - मोर के बारे में रोचक जानकारियां

मोर एक सुंदर पक्षी है जो भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिणपूर्वी एशिया और अफ्रीका महाद्वीप के कांगो बेसिन में पाया जाता है। भारतीय मोर या नीला मोर दक्षिण एशिया के देशी तीतर परिवार का एक बड़ा और चमकीले रंग का पक्षी है।
यह मुख्य रूप से खुले जंगल या खेतों में पाए जाते हैं जहां उन्हें चारे के लिए बेरीज, अनाज मिल जाता है लेकिन यह सांपों, छिपकलियों और चूहे एवं गिलहरी वगैरह को भी खाते हैं। यह छोटे समूहों में चलते हैं और आमतौर पर जंगल पैर पर चलते है और उड़ान से बचने की कोशिश करते हैं। यह लंबे पेड़ों पर बसेरा बनाते हैं। मोर को पक्षियों का राजा कहते हैं, क्योंकि बरसात के मौसम में काली घटा छाने पर यह पक्षी जब पंख फैला कर नाचता है। तो ऐसा लगता है कि इसने हीरों से जड़ी शाही पोशाक पहन रखी हो। इसके सिवाए इसके सिर पर लगी ताज जैसी कलगी भी इसे पक्षियों के राजे का खिताब देती है।
About Peacock in Hindi
तो चलिए मोर के मोर के बारे में रोचक जानकारियां के बारे में जानते है।

Information About Peacock in Hindi - मोर के बारे में रोचक जानकारियां

  1. मोर का वैज्ञानिक नाम पैवो क्रिस्टेटस (Pavo cristatus) है।
  2. एक मोर की पूंछ के पंख छह फिट लंबाई तक लंबे हो सकते हैं और यह इनकी शरीर की लंबाई का लगभग 60 प्रतिशत होता हैं। इन सब के बावजूद भी यह पक्षी केवल ठीक से उड़ सकता है, लेकिन लगातार लंबे समय तक नही उड सकते।
  3. मोर Peacock भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह दिखने मे बहुत खूबसूरत होता है और मोर पूरे भारत मे पाये जाते है।
  4. नीले और हरे के सिवाए मोर का रंग सफ़ेद, जामनी और धुमैला (grey) भी हो सकता है।
  5. भारत सरकार ने मोर की अद्भुत सुंदरता के कारण 26 जनवरी 1963 को इसे राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा दिया था।
  6. नीला मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है जबकि हमारे पड़ोसी देश म्यांमार का राष्ट्रीय पक्षी धुमैला मोर (Grey peacock) है।
  7. बारिश के मौसम में मोर अपने पँखो को फैलाकर नाचते भी है। मोर का नृत्य मनमोहक होता है।
  8. रहने के लिए मोर दूसरे पक्षियों की तरह किसी प्रकार का विशेष घोंसला या घर नहीं बनाते हैं।
  9. मोर Peacock के सिर की कलगी को मुकुट भी कहते है इसलिये मोर को पक्षियों का राजा भी कहते है।
  10. ये हरे और नीले रंग के होते है। मोर की गर्दन और छाती नीले रंग की होती है।
  11. मोर की पूंछ में कई सारे पंख होते है जो रंगीन होते है। इसके पंख के आगे का हिस्सा चांद जैसा होता है।
  12. भगवान श्रीकृष्ण के सर पर मोर का ही पंख लगा होता है।
  13. मोर की उम्र 15 से 20 वर्ष होती है और इनका वजन 5 किलोग्राम के आसपास होता है।
  14. मोर Peacock शिवजी के पुत्र कार्तिकेय का वाहन भी है।
  15. मोर की आवाज तीखी और कठोर होती है।
  16. साल में वर्षा ऋतु के दौरान, यानि कि अगस्त के महीने में मोर के सभी पंख झड़ जाते है। लेकिन गर्मिया आने से पहले यह पंख फिर से निकल आते हैं।
  17. एक peachicks के लिंग को बताना मुश्किल है क्योंकि वे अपनी माताओं के समान दिखते हैं। लगभग छह महीनों में, नर अपना रंग बदलना शुरू करते हैं।
  18. मोर पक्षी पँखो से हवा करने के लिए पंखे भी बनाये जाते है।
  19. किसी मोर के लिंग का पता उसकी कलगी से लगाया जा सकता है। नर मोर के सिर पर लगी कलगी आकार में बड़ी होती है जबकि मादा मोर की कलगी छोटी होती है।
  20. मोर के पंख केवल नर मोर में ही पाए जाते है। एक मोर की पूंछ पर लगे गुच्छे में 150 की गिणती तक पंख हो सकते हैं।
  21. मोर का औसतन जीवकाल 10 से 25 वर्ष का होता है।
  22. मोर वैसे तो जंगलों में रहना पसंद करता है, लेकिन भोजन की खोज इसे इंसानी आबादी तक ले आती है।
  23. मादा मोर साल में दो बार अंडे दे सकती है। एक बारे में अंडों की संख्या 4 से 8 तक हो सकती है।
  24. मोरनी ज्यादातर गड्ढों में अंडे देती है। अंडों से बच्चे निकलने में 25 से 30 दिन तक का समय लग सकता है।
  25. छोटे मोरों को बड़ा होने में तीन-चार साल लग जाते है, लेकिन उनमें से कुछ बच्चे ही बड़े हो पाते हैं, क्योंकि इससे पहले ही कुत्ते और अन्य जानवर इन्हें खा जाते हैं।
  26. सुंदर मोर के 2 लम्बी टांगे भी होती है जो दिखने में बहुत बदसूरत होती है।
दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट Information About Peacock in Hindi अच्छी लगी तो आप इसे शेयर करे और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमेंट करें और हमें फालो कर ले ताकि आपको हमारी हर पोस्ट की खबर मिलती रहे।

Post a Comment