आम के बारे में जानकारी - Information About Mango in Hindi

Information About Mango in Hindi - आम के बारे में रोचक जानकारियां 

आम को भारत में फलों का राजा कहते है और यह भारत का राष्ट्रीय फल भी है।पूरी दुनिया मे आम की विभिन्न किस्में पायी जाती है। आम की करीब 400 प्रजातिया संसार भर में पायी जाती है। आम में विटामिन A, C और D पाया जाता है। भारत के उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक और पश्चिम में गुजरात से लेकर पूर्व में आसाम तक सभी जगह आम उगाया जाता है। बाकी सभी फलों में से भारत में आम की महत्व ही कुछ और है। आम अपने स्वाद के कारण पुरे विश्व में काफी प्रसिद्द है। विश्व में आम के उत्पादक देशों में से भारत पहले स्थान पर है। आम की प्रमुख किस्मो में लंगड़ा आम, दशहरी आम, फजली आम, सुंदरी, मालदा आम है। यह हरे, पीले और नारंगी रंग में मिलता है। आम एक मीठा फल है।
Information About Mango in Hindi

Short Essay on Mango in Hindi - आम पर निबंध

आम’ भारत की राष्ट्रीय फल है। आम को ‘फलों का राजा’ भी कहा जाता है। आम का नाम सुनते ही मुंह में एक अनूठा रस घुल जाता है शायद इसीलिए आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। पूरे विश्व भर में आम की 1500 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है जिनमें से 1000 प्रजातियां तो हमारे भारत में ही पाई जाती है।आम फल को अपने गुणों के कारण ‘फलों का राजा’ भी कहा जाता है। आम हरा, पीला, नारंगी जैसे रंगों में पाया जाता है। आम का फल केवल गर्मियों के मौसम में ही लगता है लेकिन के समय अभी यह किसी भी सीजन में उपलब्ध हो जाता है। क्योंकि इसका stock रखा जाता है। आम शुरूआत में खट्टा होता है। लेकिन यह पकने के बाद मीठा हो जाता है। लेकिन कच्चा आम भी बहुत स्वादिष्ट होता है इसका लोग अचार डालते हैं और पूरे साल में बड़े आनंदपूर्वक इसे खाकर मजा लेते है।

हमारा देश हर साल पूरे विश्व कि आमों की पैदावार का 60% हिस्सा केवल भारत द्वारा ही पैदावार की जाती है। कच्चा आम गर्मियों में बहुत काम आता है क्योंकि जब किसी को अधिक गर्मी के कारण लू लग जाती है तो कच्चे आम का पानी पिलाने से उसे तुरंत आराम मिलता है। यह दुनिया का सबसे शानदार फल है। विज्ञान के आधुनिक तरीको के कारण आज हमें आम हर मौसम मिल रहा है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए लाभकारी भी है। आम पुरे विश्व में अपने स्वाद और लाभकारी गुणों के कारण काफी प्रसिद्द है। विश्व में आम के उत्पादक देशों में से भारत सबसे आगे है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आम को अपना प्रिय फल मानते हैं।

Mango Facts in hindi - आम के बारे में रोचक जानकारियां

  1. लोगों का मानना है कि आम की टोकरी देना दोस्ती का प्रतीक होता है।
  2. कई लोगों का मानना है कि ऐसे कई आम के पेड़ हैं, जो 300 साल पुराने हैं। इन पेड़ों पर आज भी आम का मौसम आने पर फल लगते हैं।
  3. आम का वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है और संस्कृत में आम को आम्रः कहते हैं।
  4. आम के पेड़ बांग्लादेश का राष्ट्रीय पेड़ है।
  5. दिल्ली में ‘अंतरराष्ट्रीय मैंगो फेस्टिवल’ (International Mango Festival) का आयोजन होता है, जिसमें आम की कई किस्मों की प्रदर्शनी लगती है

Benefits of Mangoes in Hindi - आम के फायदे

  1. आम में विटामिन ए भरपूर होता है, जो आंखों के लिए वरदान है. इससे आंखों की रौशनी बनी रहती है।
  2. आम खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है।
  3. आम और जामून के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर कुछ दिनों तक पीया जाए तो डायबटीज़ रोग ठीक हो जाता है।
  4. आम खाने के बाद भूख कम लगती है, जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है.
  5. आम में मौजूद एंटी - ऑक्सीड़ेटस कैंसर के प्रभाव को कम करते है।
  6. आम में विटामिन ई अधिक पाया जाता है और इससे सेक्स क्षमता बढ़ती है।
इन्हें भी पढें :-

Side Effects of Mangoes in Hindi - आम के नुकसान

  1. कच्चा आम खाने के बाद भूलकर भी दूध न पिएं।
  2. कुछ लोगों को आम से एलर्जी भी हो सकती है, इसलिए जरूरत से ज्यादा आम न खाएं।
  3. आम के सेवन से पेट खराब और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है।
  4. आम में कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है। आम के ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है।
  5. ज्यादा कच्चे आम खाने से गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
  6. आम बहुत गर्म होता है, इसलिए इसका अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट Information About Mango in Hindi अच्छी लगी तो आप इसे शेयर करे और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमेंट करें और हमें फालो कर ले ताकि आपको हमारी हर पोस्ट की खबर मिलती रहे।

Post a Comment