लोकतंत्र का अर्थ एवं परिभाषा

मानव इतिहास में एक समय था जब दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मानवता के विभिन्न निरंकुश महाराजाओं के नियंत्रण में रहती थी। उस समय, आम जनता को शासन के मामलों में भाग लेने का अधिकार नहीं था, बल्कि शासक अपने दरबारियों और अधिकारियों की मदद से अपनी इच्छा के अनुसार शासन करता था। लेकिन मानव विकास ने उस समय को अतीत की कहानी बना दिया है। अब वह एक युग है जब शासकों को सामान्य लोगों की इच्छा के अनुसार चुना या नियुक्त किया जाता है। यह सब लोकतांत्रिक प्रणाली के आगमन के परिणामस्वरूप हुआ है। आधुनिक युग में लोकतांत्रिक व्यवस्था इतनी लोकप्रिय है कि आधुनिक युग को लोकतंत्र का युग ही कहा जाता है।
The meaning and definition of democracy

लोकतंत्र का अर्थ और परिभाषा

लोकतंंत्र का शब्दी अर्थ (Etymological meaning of Democracy) - लोकतंत्र अंग्रेजी भाषा के शब्द Democracy का हिन्दी अनुवाद हैं। अंग्रेजी भाषा का 'Democracy' शब्द यूनानी भाषा के शब्दों डीमोस (Demos) और क्रेटिया (Cratia) को मिलाकर बना हैं। यूनानी भाषा में, डेमोस (Demos) शब्द का अर्थ प्रजा, क्रेटिया शब्द का अर्थ शासन है। इन दोनोंं शब्दों का सामूहिक अर्थ प्रजा का शासन बनता है। इस तरह स्पष्ट हैै कि लोकतंत्र (Democracy) का अर्थ प्रजा या लोगों का शासन है।

लोकतंत्र की परिभाषाएं

लोकतंत्र की परिभाषाएं इस प्रकार हैं:

सीले (Seeley) के कथन के अनुसार, "लोकतंत्र एक ऐसी सरकार है जिसमें हर एक व्यक्ति का एक हिस्सा हो।"

डाइसी (Dicey) के कथन के अनुसार, "लोकतंत्र वह शासन प्रणाली है जिसमें शासक वर्ग राष्ट्र का एक प्रमुख हिस्सा हो।"

यूूूूनान के प्रसिद्ध लेखक हेरोडोटस (Herodotus) ने, "लोकतंत्र को एक ऐसा शासन बताया है जिसमें सबसे ऊच  शक्ति सभी लोगों के पास होती है।"

लॉर्ड ब्रायस (Lord Bryce) ने लोकतंत्र को परिभाषित करते हुए लिखा है, "वह शासन जिसमें राज्य की सत्ता पूरे समाज के हाथ में है, किसी विशेष वर्ग या श्रेणी के पास नहीं।"

सबसे सुंदर और साधारण परिभाषा अमेरिका के रह चुके राष्ट्रपति अब्राहिम लिंकन (Abraham Lincoln) ने इन शब्दों में की है, "लोकतंत्र लोगों का लोगों द्वारा लोगों के लिए शासन है।"

प्रसिद्ध विद्वानों गेटेल (Gettel) के अनुसार, "लोकतंत्र शासन का वह रूप है जिसमें जनसंख्या के बहुत बड़े भाग को सर्वोच्च शक्ति का उपयोग करने में भाग लेने का अधिकार प्राप्त होता है राजनीतिक महानता ऊपर लोगों का विश्वास है और इस विचार के विरुद्ध है के किसी एक श्रेणी को विशेष राजनीतिक रवायतें प्राप्त हो या राजनीतिक शक्तियों पर उसी श्रेणी का एकाधिकार हो। लोकतंत्र बहुमत के और लोगों की राय के अनुकूल कानून शासन करने पर जोर देता है।"
यह भी पढें -

एक अच्छे संविधान के लक्षण क्या है 

लोकतंत्र की मुख्य विशेषताएं क्या है 

इन परिभाषाओं के आधार पर हम कह सकते हैं कि लोकतंत्रीय शासन में सर्वोच्च शक्ति जनता के पास होती है और जनता प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से अपने उपर खुद शासन करती है। लोकतंत्र का मुख्य उद्देश्य जनता का राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक कल्याण है।

दोस्तों अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी तो आप इसे शेयर करे और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमेंट करें और हमें फालो कर ले ताकि आपको हमारी हर पोस्ट की खबर मिलती रहे।

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें