बाघ पर निबंध और रोचक तथ्य - Information About Tiger in Hindi

Information About Tiger in Hindi - बाघ पर निबंध और रोचक तथ्य

बाघ Tiger भारत का राष्ट्रीय पशु है। बड़ी बिल्लियों की कई प्रजातियां है जो धरती पर पायी जाती है। इस पोस्ट में बाघ के बारे में जानकारी पर बात करेंगे।
Information About Tiger in Hindi

Short Essay on Tiger - बाघ पर निबंध

बाघ एशिया महाद्वीप में पाया जाता है। भारत मे भी यह पशु मिलता है। बाघ Tiger भारत का राष्ट्रीय पशु है। भारत में बाघ को बंगाल टाइगर भी कहते है। बाघ के शरीर का रंग पीला और भूरे रंग का मिश्रण होता है जिस पर काले रंग की धारियां पाई जाती है साइबेरिया। चीन में इसका रंग सफेद होता है। भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रेवा नामक स्थान पर भी यह सफेद रंग में पाया जाता है। शरीर की लंबाई 7 से 10 फुट तक होती है और इसका वजन 350 किलो से भी अधिक हो सकता है। बाघ हमारे देश की शान है क्योंकि यह जंगल के पशुओं में सबसे ताकतवर पशु है और इसकी सुंदरता इसके शरीर पर चार चांद लगा देती है इसीलिए भारत सरकार ने हमारे देश के राष्ट्रीय पशु के रूप में बांध चुना है। बाघ को बड़ी बिल्ली कह सकते है क्योंकि यह दिखने में बिल्ली के जैसा होता है। बिल्ली और बाघ का डीएनए 95 फीसदी तक मिलता है।

बाघ का निवास स्थान जंगल होता है। यह चिड़ियाघर में भी मिलता है। यह एक पूर्णत मांसाहारी जानवर होता है।
बाघ के एक पूँछ और चार पैर होते है। यह एक स्तनपायी जानवर है। बाघ के मुंह मे नुकीले और मजबूत दांत होते है जो किसी भी शिकार को चीर फाड़ सकते है। इनके पंजो में नुकीले नाखून होते है जो शिकार को दबोचने में सहायक होते है। बाघ Tiger का जीवनकाल 10 वर्ष तक होता है। अगर उचित देखभाल की जाए तो 20 वर्ष से ज्यादा जी लेता है। मादा बाघ करीब 4 महीने तक गर्भ धारण करती है और इसके बाद 4 से 5 बच्चो को जन्म देती है। बाघ के बच्चे जन्म से 1 हफ्ते तक देख नही पाते है। बाघ जंगल में झाड़ियों में घात लगा कर बैठा रहता है जब भी कोई जानवर वहां से गुजरता है तो यह उस पर हमला करके उसे मार गया देता है। झुंड में यह बड़े जानवर जैसे जंगली भैंस का भी शिकार कर लेते है। बाघ ज्यादातर अंधेरे में शिकार करते है। दिन की गर्मी में यह पानी मे अपना समय बिताते हैं। आज बाघों का अस्तित्व खतरे में है। यह प्राणी विलुप्ति की कगार पर खड़ा है। अवैध शिकार और घटते जंगल इसका मुख्य कारण है। भारत मे इसके संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाए गए है। वर्तमान में केवल 3200 बाघ ही बचे है। प्रतेक वर्ष 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है। भारत सरकार ने इस के बढ़ते हुए शिकार को देखते हुए सन 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की घोषणा करते हुए इन्हें संरक्षण प्रदान किया था इसी कारण आज हमारे देश में अन्य देशों की तुलना में ज्यादा बाघ पाए जाते है।

21 Tiger Facts in Hindi - बाघ के 21 रोचक तथ्य
Tiger Facts in Hindi

  1. बाघ, भारत का 'राष्ट्रीय पशु' है।
  2. बाघ बिल्लियों की प्रजाति से ही आता है।
  3. बाघ का जीवनकाल 10 से 15 वर्ष का होता है लेकिन कुछ बांध 25 वर्ष की आयु तक भी जीवित रहते है।
  4. बाघ, भारत के वन्यजीवन की समृद्धि का प्रतीक है।
  5. यह जंगल में ज्यादातर अकेला रहना ही पसंद करता है।
  6. हर साल 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है यह 2010 में मनाना शुरू किया गया था। ताकि बाघों को लुप्त होने से बचाया जा सके।
  7. बाघ का वजन 350 किलो से भी अधिक हो सकता है इसके बावजूद भी यह पानी में तैरने में माहिर होते है।
  8. भारत में, बाघ के शिकार पर पूर्णतया प्रतिबंध है।
  9. बाघ शिकार में 20 प्रयासों में से सिर्फ एक प्रयास में ही सफल हो पाता है।
  10. बाघ झाड़ियों में छुप कर घात लगाकर अपना शिकार करता है।
  11. बाघ का गर्भकाल 95 से 115 दिन का होता है।
  12. सफेद रंग का बाघ पैदा होने के चांस 10000 में से किसी 1 के है।
  13. भारत सरकार ने बाघ की प्रजाति को बचाने के लिए बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया साथ ही वन्यजीव अधिनियम 1972 को लागू किया गया जिसके तहत अप्रैल 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की गई।
  14. बाघ एक बार भी 20 से 25 किलो मांस खा जाता है।
  15. बाघ की दहाड़ 3 किलोमीटर तक सुनी जा सकती है।
  16. हर साल 29 जुलाई को ‘World Tiger Day’ मनाया जाता है।
  17. बाघ के शरीर का हर भाग, मूंछ से लेकर पूंछ तक बाजार में बेचना या खरीदना गैरकानूनी है।
  18. बाघ रात में शिकार करता है और दिन में सोता है।
  19. बाघ का शरीर 7 से 10 फीट तक लंबा होता है।
  20. बाघ शानदार तैराक होते हैं। बाघ 6 किलोमीटर तक की दूरी आराम से तैर सकते हैं।
  21. एक बाघ की उम्र जंगल में लगभग 10 साल और चिड़ियाघर में लगभग इसकी दोगुनी होती है।
इन्हें भी पढें :-

Spain Facts in Hindi - स्पेन देश से जुडी 41 रोचक जानकारियां

Name of Planet's in Hindi and English - ग्रहों के नाम हिन्‍दी और अंग्रेजी में

Colours Name in Hindi and English - रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में 

दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो आप इसे शेयर करे और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमेंट करें और हमें फालो कर ले ताकि आपको हमारी हर पोस्ट की खबर मिलती रहे।

Post a Comment