लोकतंत्र के गुण

लोकतंत्र के गुण

लोकतंत्र के गुण निम्नलिखित अनुसार हैं -

  1. लोकतंत्र का उद्देश्य आम जनता का कल्याण है (It aims for the welfare of the masses)
  2. यह समानता के सिद्धांत पर आधारित है (It is based upon the principle of equality)
  3. लोगों को राजनीतिक शिक्षा मिलती है (People get political education)
  4. विद्रोह या क्रांति की कोई संभावना नहीं होती (No possibility of revolution)
  5. मजबूत और कुशल सरकार (Strong and Efficient government)
  6. उदारवादी सरकार (Liberal government)
  7. देशभक्ति की भावना का विकास (Development of the spirit of Patriotism)
  8. भाईचारे की भावना का विकास (Development of the spirit of fraternity)
  9. कानूनों की अधिक आज्ञाकारिता (More obedience to laws)
  10. यह नागरिकों के चरित्र का निर्माण करता है (It builds nationals character)

1. लोकतंत्र का उद्देश्य आम जनता का कल्याण है (It aims for the welfare of the masses) - लोकतंत्र लोगों का, लोगों द्वारा और लोगों के लिए शासन है। लोकतंत्र में, संप्रभुता लोगों के हाथों में होती है। इसलिए लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से स्वयं शासक होते हैं। लोकतंत्र का मुख्य उद्देश्य जनता की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उन्नति है। लोकतंत्र एक ऐसी प्रणाली है जिसमें शासन किसी व्यक्ति या किसी विशेष वर्ग के कल्याण के लिए नहीं, बल्कि समग्र रूप से लोगों के कल्याण के लिए चलाया जाता है।

2. यह समानता के सिद्धांत पर आधारित है (It is based upon the principle of equality) - लोकतांत्रिक प्रणाली का मुख्य सिद्धांत समानता है। समानता से हमारा मतलब केवल राजनीतिक समानता नहीं है, बल्कि आर्थिक और सामाजिक समानता भी है। लोकतंत्र में जाति, धन, धर्म या रंग के आधार पर राजनीतिक क्षेत्र में कोई भेदभाव नहीं है, बल्कि सभी को विकसित होने के लिए समान अधिकार दिए जाते हैं।

3. लोगों को राजनीतिक शिक्षा मिलती है (People get political education) - लोकतांत्रिक प्रणाली में चुनाव होते हैं। इन चुनाव को जीतने के लिए, विभिन्न राजनीतिक दल चुनाव अभियान चलाते हैं और अपनी पार्टी की नीतियों की घोषणा करते हैं। उनके नेता शासन की आलोचना या प्रशंसा करते हैं। जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करती है और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शासन में भाग लेती है।  इन सभी गतिविधियों के माध्यम से जनता को राजनीतिक शिक्षा मिलती है।

4. विद्रोह या क्रांति की कोई संभावना नहीं होती (No possibility of revolution) - प्राचीन समय में जब राजशाही थी, तो इतिहास गवाह है कि शासक को बदलने पर कभी-कभी खून-खराबा होता था। लेकिन लोकतंत्र एक ऐसी सरकार है जिसमें एक असक्षम सरकार को बदलने के लिए कोई हिंसक कार्यवाही नहीं की जाती है, बल्कि जनता अपने मताधिकार के इस्तेमाल द्वारा बहुत शांतमई में ढंग से सरकार को बदल सकती है। इस संबंध में "गिलक्रिस्ट (Gilchrist) ने कहा है, "लोकतंत्र सार्वजनिक सहमति का शासन है, इस लिए यह क्रांतिकारी नहीं हो सकता है।

5. मजबूत और कुशल सरकार (Strong and Efficient government) - लोकतंत्र में, शासन मजबूत और कुशल होता है। लोकतंत्र में शासकों को जनता का समर्थन प्राप्त होता है, जिसके कारण सरकारें अपने फैसले को मजबूती से लागू करती हैं।सरकार कुशलतापूर्वक शासन चलाती हैं।

6. उदारवादी सरकार (Liberal government) - लोकतंत्र में, सरकार उदारवादी होती है, जिस कारण से देश की बदलती परिस्थितियों के अनुसार राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और धार्मिक सुधार संभव हो सकते है।

7. देशभक्ति की भावना का विकास (Development of the spirit of Patriotism) - लोकतंत्र लोगों की सरकार  होती है। अपनी सरकार होने के  कारण लोग इसे सफलतापूर्वक चलाने की कोशिश करते हैं। इस तरह, लोगों का अपने देश के प्रति प्यार बढ़ता है और लोग राष्ट्र को अपना राष्ट्र मानते हैं। जे. एस मिल. (J.S. Mill) के अनुसार, लोकतंत्र लोगों की देशभक्ति को बढ़ाता है क्योंकि नागरिकों को लगता है कि सरकार उनकी बनाई हुई है और मजिस्ट्रेट उनके मालिक नहीं, बल्कि सेवक हैं।

8. भाईचारे की भावना का विकास (Development of the spirit of fraternity) - सामाजिक समानता और राजनीतिक समानता एक लोकतांत्रिक प्रणाली की आवश्यक विशेषताएं हैं। सरकार की ऐसी प्रणाली में धर्म, जाति, रंग आदि के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। कानून के सामने सभी लोग समान होते है और सभी को कानून की समान संरक्षण प्राप्त होता हैं। ऐसी स्थिति में लोगों में भाईचारे की भावना विकसित होना बिलकुल स्वाभाविक है।

9. कानूनों की अधिक आज्ञाकारिता (More obedience to laws) - लोकतंत्र में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि कानून का निर्माण करते हैं। दूसरे शब्दों में जनता अपने ही प्रत्यक्ष रूप में बनाए कानून के अधीन होती है। यह स्वाभाविक है कि जनता की इच्छा अनुसार जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा बनाए गए कानूनों का पालन अधिक होगा।

10. यह नागरिकों के चरित्र का निर्माण करता है (It builds nationals character) - किसी शासन की श्रेष्ठा केवल शासन प्रबंध, आर्थिक उन्नति और निष्पक्ष न्याय पर नहीं करती, बल्कि नागरिक के चरित्र पर भी निर्भर करती है जो उस शासन की उसारी करते हैं और शासन की रक्षा करते हैं। लोकतंत्र का यह गुण है के कौम के चरित्र का गुण नागरिक अंदर पैदा करता है। लोकतंत्र नागरिकों के अंदर ऐसी राष्ट्रीय भावना उत्पन्न करता है कि वह कोई ऐसा काम नहीं करते जिससे कि राष्ट्र को हानि पहुंचने की संभावना हो। जे.एस. मिल के (J.S. Mill) के अनुसार, “लोकतांत्रिक शासन किसी अन्य प्रणाली की तुलना में राष्ट्रीय चरित्र का अधिक विकास करती है।

दोस्तों अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी तो आप इसे शेयर करे और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमेंट करें और हमें फालो कर ले ताकि आपको हमारी हर पोस्ट की खबर मिलती रहे।

1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें