Essay on Tiger in Hindi - बाघ पर निबंध

बाघ पर निबंध - Essay on Tiger in Hindi

Essay on Tiger in Hindi - 'बाघ' भारत का राष्ट्रीय पशु है। इसका शरीर काफी मजबूत होता है। बाघ का रंग पीला/ हल्का भूरा होता है जिस पर काली धारियां होती हैं। इसकी पूंछ लम्बी होती है। इसके चार पैर होते हैं। इसके दांत बड़े एवं पैने होते हैं। इसके पंजों में नुकीले नाख़ून होते हैं। हमने बाघ पर निबंध नीचे दिया है। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आएगी।
Essay on Tiger in Hindi

बाघ पर निबंध - Essay on Tiger in Hindi

बाघ एक शानदार जानवर है, जिसके शरीर पर पीले रंग के बाल होते है और काले रंग की बहुत सी धारियाँ बनी होती है। इस कारण यह बहुत खूबसूरत दिखाई देता है। यह बहुत शक्तिशाली और फुर्तीला होता है। बाघ साहस, शक्ति और बुद्धिमत्ता का प्रतीक है। इसीलिये अप्रैल 1973 में बाघ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया, इससे पहले शेर भारत का राष्ट्रीय पशु था।

भारतीय जाति के बाघ को रॉयल बंगाल टाइगर के नाम से जाना जाता है। यह भारत के लगभग 16 राज्यों में पाया जाता है और सबसे ज्यादा बाघों की संख्या कर्नाटक में है। बाघ का वैज्ञानिक नाम 'पैंथेरा टिगरिस' है।

बाघ 50 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे के गति से दौड़ सकता है। बाघ का पिछला पैर आगे के पैर से लंबा होता है जिस कारण यह सात मीटर से भी अधिक दूरी तक की लम्बीकूद लगा सकता है और पाँच मीटर की ऊँचाई तक उछल सकता है। बाघ पानी मे तैरने के शौकीन होते है और ये रात के समय अकेले में शिकार करना पसंद करते हैं।

बाघ अँधेरे में आदमी से छह गुना बेहतर देख सकता है। बाघ की मुछे, हवा में हुए कंपन को भाँप लेती है। जिससे बाघ को अपने शिकार को ढूँढने में सहायता मिलती है। बाघ एक मांसाहारी जानवर है और इसके गुर्राने की आवाज़ को 3 किलोमीटर तक सुना जा सकता है।

पिछले 100 सालों में शिकारियों द्वारा, बाघों का शिकार किये जाने के कारण और जंगलों के विनाश के कारण बाघों की कुछ प्रजातियां विलुप्त हो गयी हैं। इसलिये इस खूबसूरत जानवर को बचाने के लिये इसकी सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। बाघों की सुरक्षा के लिए वर्ष 1973 में 'बाघ परियोजना' की शुरुवात की गई है। विभिन्न प्रजातियों के बाघ भारत के साथ साथ बांग्लादेश, मलेशिया, उत्तरी कोरिया और दक्षणी कोरिया के भी राष्ट्रीय पशु हैं।

Post a Comment