बिल्ली पर निबंध - Essay on Cat in Hindi

Essay on Cat in Hindi - बिल्ली पर निबंध

Essay on Cat in Hindi - बिल्ली पालतू जानवर है जो कि बहुत ही प्यारी है यह सबको पसंद है इसीलिए आज हम इस पोस्टमें बिल्ली के बारे में जानकारी देंगे। आज की इस पोस्ट में हमनें आपको बिल्ली पर निबंध दिया है। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आएगी।
Essay on Cat in Hindi

बिल्ली पर निबंध - Essay on Cat in Hindi

बिल्ली एक छोटा, बहुत ही सुंदर और प्यारा जानवर होती है। वह बाघ जैसी दिखती है, उसे प्यार से बाघ की मौसी भी कहते है। विश्वभर में इसको पालतू जानवर के रूप में पाला जाता है। वह बच्चों को बहुत अधिक पसंद होती है।

वह बहुत ही बुद्धिमान और इंसानों के हाव भाव को समझती है। बिल्ली की आंखें भूरे रंग की होती हैं। रात में इसकी दोनों आंखें चमकती है और यह अंधेरी में भी अच्छी तरह से देख सकती है। इसके चार पैर होते है और उसके पंजों में नुकीले नाखून होते है।

बिल्ली के छोटे बच्चे के मुंह में 26 दांत होते हैं और एक वयस्क बिल्ली के मुंह में 30 दांत होते है यह इंसानों की तरह ही सर्वाहारी है। इसे भोजन में दूध, मांस, मछली, चूहे, रोटी खाना बहुत पसंद है। बिल्ली जब भी शिकार करती है तो दबे पांव चलती है और घात लगाकर शिकार करती है। बिल्ली 4 से लेकर 7 बच्चों को जन्म देती है जन्म के समय बच्चे अंधे होते हैं और इनकी आँखों का रंग भी नीला होता है समय के साथ साथ यह बदल जाता है।

जापान में बिल्लियों को शुभ माना जाता है। जबकि भारत में बिल्ली के रास्ता काट जाने पर उसे अशुभ माना जाता है हालांकि ये एक अंधविश्वास है। अमेरीका का सबसे लोकप्रिय पालतू पशू बिल्ली है संसारभर में सबसे ज्यादा बिल्लियां उतरी अमेरिका में पायी जाती हैं।

बिल्ली को आराम करना बहुत पसंद होता है यह दिनभर 10 से 12 घंटे सोती रहती हैं। इसके सूंघने की क्षमता काफी ज्यादा यह अपने शिकार को दूर से ही सूंघ लेती है और इसका शरीर इतना ललीचा होता है के यदि ये किसी उंची जगह से भी गिर जाए तो इसे कुछ नही होता।
यह भी पढें -
बिल्लियां स्वभाव की बहुत अच्छी, प्यारी होती हैं। इन्हें हमें प्यार से रखना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ तुमसे प्यार चाहते हैं और कुछ नहीं, बदले में यह में इंसानियत का अहसास दिलाते हैं और हमारी सुरक्षा भी करते है।

Post a Comment