शेर से जुड़े रोचक तथ्य - Interesting Facts About Lion in Hindi

Interesting Facts About Lion in Hindi - शेर से जुड़े रोचक तथ्य

Facts About Lion in Hindi - नमस्कार दोस्तों, शेर दुनिया के सबसे प्रसिद्ध जानवरों में से एक है। यह सबसे शक्तिशाली जानवरों में से एक है। शेर एक जंगली जानवर है, यह मांस खाता है शेर छोटे पेड़ों, या शुष्क, उजाड़ क्षेत्रों के जंगलों में रहना पसंद करता है। दोस्तोंं आज की इस पोस्ट में हम आपको Interesting Facts About Lion in Hindi में बताने जा रहे है। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आएगी।
Interesting Facts About Lion in Hindi

शेर से जुड़े रोचक तथ्य - Interesting Facts About Lion in Hindi

  1. शेर घुरघुराते नही है और Big Cat Family में केवल तेंदुए ही घुरघुराते है।
  2. हर शेर की गलमुच्छ के आधार पर एक काला निशाँ होता है जो हर शेर में अलग होता है जैसा कि मनुष्यों में हर व्यक्ति के फिंगरप्रिंट अलग अलग होते है
  3. जब शेर (Lions) चलते है तो उनकी एडिया जमीन को नही छुती है
  4. शेरो में सुनने की क्षमता बहुत विकसित है इसी कारण वो आवाज की दिशा में अपने कान घुमा लेते है। शेर एक मील दूर से अपने शिकार की आवाज सुन लेते है
  5. एक पौराणिक जीव ग्रिफ्फिन (griffin) का शरीर शेर की तरह और सिर और पंख गिद्ध की तरह होते है। इस शक्तिशाली जीव को सूर्य , बुद्धिमता और ताकत का प्रतीक माना जाता था
  6. मिस्त्र में स्थित the Great Sphinx की मूर्ति शेर के शरीर की तरह बनी सबसे बड़ी शेर की आकृति है
  7. 2020 तक शेर खतरे की निशान तक पहुच जायेंगे अगर उनका संरक्षण नही किया गय
  8. स्वाहिली Swahili में शेर को सिम्बा खा जाता है
  9. जब शेरनी शिकार करके लाती है तो उसे सबसे पहले नर शेर खाता है उसके बाद वो खुद और अंत में शावको को खिलाया जाता है
  10. एक झुण्ड में प्रभावी शेर के दो मुख्य कार्य होते है पहला कि वो झुण्ड की सारी शेरनियो के साथ मिलन करे और दूसरा वो दुसरे नर शेरो से अपने झुण्ड को सुरक्षित करे।
  11. नर शेर चार साल से ज्यादा तक अपने झुण्ड अपना नियन्त्रण रख सकते ह
  12. एक साही (porcupine) शेर के झुण्ड के साथ लड़ सकती है
  13. शेर सहित लगभग सभी बड़ी बिल्लिया अपना ज्यादातर समय ऊँघने में बिताते है और अक्सर वो दिन के 24 घंटो में 22 घंटे तो केवल सोते रहते है।
  14. शेर (Lions) अक्सर रात को शिकार करते है क्योंकि रात में उनके शिकार की सफलता दर 50 प्रतिशत तक होती है।
  15. पहाड़ी शेर अपने शिकार को जमीन या बर्फ में गाड़ देते है और जब भी वो भूखे होते है वापस उसे जमीन से निकालकर खा लेते है
  16. एक शेर के झुण्ड का इलाका घास के मैदानों और खुले मैदानों में 100 वर्ग मील तक फैला हो सकता है
  17. शेरनिया अक्सर हिरण के छोटे छोटे बच्चो को जिन्दा पकडकर लाती है ताकि वो अपने शावको को शिकार करने का तरीका सीखा सके।
  18. शेर अलग अलग रंग के हो सकते है जिनमे वो चमड़ी कलर , भूरे  , पीले और लाल भी होते है।
  19. शुतुरमुर्ग (Ostrich) के पैर इतने मजबूत होते है कि उनकी लात से शेर की मौत तक हो सकती है
  20. शेर कई देशो का राष्ट्रीय पशु भी है जिनमे अल्बानिया , बेल्जियम ,बुल्गारिया ,इंग्लैंड ,इथिओपिया ,लक्सेम्बर्ग ,नीदरलैंड और सिंगापुर ह
  21. एक शेर की आँखों की पुतलियाँ मनुष्यों से तीन गुना बड़ी होती है।
  22. अगर एक शेरनी एक मादा तेंदुए के साथ मिलन करती है तो उनका शावक लियोपान कहलाता है जिसका सिर तो शेर की तरह होता है लेकिन शरीर तेंदुए की तरह होते है। लियोपान अक्सर पिंजरों में पैदा होते है
  23. एक शेरनी और नर जैगुआर के संकरन से पैदा होने वाल शावक जेगलिओन (jaglion) कहलाता है।
  24. अगर एक शेरनी एक नर बाघ के साथ मिलन करती है तो उससे पैदा होने वाल शावक को टाईगोन (tigon) कहते है। Tigon नर शेर और मादा बाघ से भी पैदा होते है
  25. शेर को जब भी समय मिलता है वो अपने शरीर को झाड़ते है जिससे उन्हें ऊर्जा मिलती है
  26. शेर का वैज्ञानिक नाम Panthera leo है जो पांच बड़ी बिल्ली प्रजातियों में से एक है।
  27. शेर बिल्ली प्रजाति का एकमात्र सदस्य है जिसकी पूंछ रेशमी गुच्छे की तरह होती है। एक शेर के गुच्छे वाली पूंछ तब दिखती है जब वो 5-7 महीने का हो जाता है।
  28. आठ में से केवल एक नर शेर ही युवावस्था तक जीवित रह पाटा है। शेरो के कम उम्र में ही मर जाने का मुख्य कारण उन्हें 2 वर्ष की उम्र ही अपने झुण्ड से निकाल देना है।
  29. एक नये इलाके पर कब्जे करने के लिए 3 या 4 नर शेरो (Lions) को समूह में रहना पड़ता है। नर शेर अक्सर निवास के लिए प्रतिद्वंद्वी नर शेर सहित उनके शावको को भी मार देते है
  30. 2002 में अजीब घटना देखने को मिली जब एक शेरनी ने हिरण के बच्चे को अपनाकर उसकी रक्षा की , हालांकि दो सप्ताह बाद जब शेरनी सो रही थी तब नर शेर ने उस हिरण को मार दिया
  31. शेर (Lions) की हड्डिया का इस्तेमाल एशिया में पारम्परिक दवाईया बनाने में किया जाता है इसलिए कई शिकारी इसकी बढती माग को देखते हुए इनका शिकार भी करते है
  32. एक नर शेर 10 फीट लम्बाई तक अपने आप को खींच सकता है और इनका वजन लगभग 400-500 पौंड तक होता है जबकि शेरनी का वजन 250-300 पौंड तक होता है।
  33. हालांकि शेरो (Lions) को “जंगल का राजा” कहा जाता है लेकिन वो जंगलो में नही रहते बल्कि मैदानों और विशाल घास के मैदानों में निवास करते है
  34. जंगलो में नर शेर 12 से 16 साल जीवित रहते है जबकि मादा शेर 15 से 18 वर्ष जीवित रहती है जबकि पिंजरों में शेर 20 वर्ष तक जीवित रह सकते है
  35. 90 प्रतिशत से ज्यादा शिकार शेरनिया करती है
  36. शेर अन्य बड़ी बिल्लियों जैसे तेन्दुओ (Leopards) और बाघों (Panthers) जितना तेज नही दौड़ सकते है। वो अक्सर टीमवर्क का प्रयोग करते है और अपनी रफ्तार से ज्यादा अपनी ताकत पर ज्यादा निभर  करते है
  37. शेरो (Lions) को मारने के लिए शिकारियों को 5500 डॉलर से लेकर 50 हजार डॉलर तक मिलते है जो शेर के आकर और प्रकार पर निर्भर करता है। इसके लिए शिकारी बड़े बड़े इलाको में शेरो को घेर लेते है।
  38. नर शेर दो दिन में 100 से ज्यादा बार मिलन करते है ताकि वो ये सुनिश्चित कर सके कि शेरनी गर्भवती हो जाए। हर मिलन केवल कुछ सेकंड ही चलता है।
  39. शेरनिया साढ़े तीन महीनों तक शावको को गर्भ में रखने के बाद जन्म देती है
  40. शेरो (Lions) एक झुण्ड में 2 से लेकर 40 सदस्य तक हो सकते है और औसतन एक झुण्ड में 13 सदस्य होते है
  41. शेर की केवल दो प्रजातिया अफ्रीकन और एशियाई ही केवल शेष बची है। अफ्रीकन शेरो की लगभग छ उपप्रजातियाँ है।
  42. एक नर शेर के अयाल (गर्दन के बाल) 18 महीने की उम्र से ही बढने लग जाते है जो पांच वर्ष की उम्र तक लगातार बढ़ते रहते है
  43. प्रसिद्ध MGM के शेर का नाम Leo the Lion है जो 1929 से MGM की हर फिल्म की शुरुवात में आपको दहाड़ता हुआ दिख जाएगा
  44. सबसे ज्यादा पाया जाने वाला शेर अफ्रीकन शेर है अपने अयाल और दहाड़ से जाना जाता है
  45. एक शेर दो साल की उम्र से ही दहाड़ना शुरू कर सकता है
  46. शेर (Lions) की जीभ इतनी खुरदरी होती है जिससे वो अपने शिकार का लगा मांस आसानी से साफ़ कर लेते है
  47. शेर अपने जबड़े 1 फूट तक खोल सकते है जो कि एक इंसानी सिर से भी ज्यादा बड़ा होता है | इसी वजह से एनिमल किंगडम के सबसे बड़े मुहो में शेर का नाम आता है
  48. शेर के पंजो के बीच में सेंट ग्लैंड होती है इसी वजह से वो वो पेड़ो को खुरचते नही ह
  49. शेरो का मुख्य भोजन ज़ेबरा (Zebra) , जिराफ (Giraffe)  हिरण और दुसरे घास खाने वाले जानवर है
  50. एक शेरनी हर दो सालो में 1 से 4 शावको को जन्म देती है
  51. अधिकतर शेर प्रतिदिन पानी पीते है लेकिन वो बिना पानी पीये 4-5 दिन तक रह सकते है
  52. पानी की कमी होने पर वो अक्सर पानी की जगह खरबूजे खाकर अपनी प्यास बुझाते हैै 
  53. प्राचीन ग्रीस पौराणिक कथाओं के अनुसार नेमान शेर (Nemean lion) सबसे प्रसिद्ध शेर माना जाता था जीको ह्रेकाल्स ने मार गिरया था। इसी कारण उसे राशियों में सिंह के रूप में दर्शाया जाता है
  54. एशियाई शेर (Aisan Lions) अपने आप को दो झुंडो में बाँट देते है जिसमे नरो का झुण्ड अलग और मादा काझुण्ड अलग होता है वो केवल मिलन के दौरान करीब आते है
  55. जब शेरनी शिकार को निकलती है तप पीछे से अपने क्षेत्र और समूह की रक्षा का दायित्व नर शेर के हाथ में होता है
  56. शेर के शावको को खाने वाले मुख्य जानवर गिद्ध ,सांप ,लकडब्ग्घे और तेंदुए है
  57. एक शेरनी को प्रतिदिन 5 किलो और नर शेर को 7 किलो माँस की जरूरत होती है
  58. प्राचीन मिस्त्र में ऐसा माना जाता था कि शेर उस  गुफा की सुरक्षा करते है जिसमे से रात को सूर्य देवता गुजरते है
  59. रसायन-शास्त्र में अक्सर हरे शेर को सूर्य को निगलते हुए दिखाया गया है जिसका अर्थ उस अवयव से है जो सोने को निगलता है
  60. शेर के पंजे एक इंच लम्बे होते है जो कि इन्सान की अंगुलियों के बराबर होते है।
  61. भैसों की मौत किसी भी शिकारी से सबसे ज्यादा शेर से होती है।
  62. एक शेर एक दिन या रात में 12 मील से ज्यादा घूमता है।
  63. विश्व में असली जंगली शेरो से ज्यादा शेरो की मुर्तिया मौजूद है
  64. शेर (lion) इस दुनिया मे बाघ के बाद दूसरी सबसे बड़ी बिल्लियों की प्रजाती है।
  65. एक नर शेर का वजन लगभग 250 किलो तक पहुच जाता है जबकी शेरनियों का वजन 150 किलोग्राम के आसा-पास रहता है।
  66. कोई भी जंगली शेर 10 से 14 वर्ष तक ही जीवित रहते इसके बाद बुढ़ापे की वजह से दूसरे शेरो द्वारा मार दिए जाते है। लेकिन अगर वे किसी कैद मे है तो 20 से 25 वर्ष तक जिंदा रह सकते है क्योकी वहा उन्हे लड़ने की जरूरत नही होती।
  67. शेर की दहाड़ मे बहोत ताकत होती है अगर कोई शेर दहाड़ता है तो उसकी आवाज 8 किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है।
  68. कहानियों की बात करें तो सबसे ज्यादा ताकतवर शेरो (lion) को दिखाया जाता है लेकिन बाघ (tiger) उनसे आकार और ताकत दोनों मे ही बड़े होते है। अगर दोनों की लड़ाई भी होती है तो ज्यादा संभावना है की बाघ ही जीतेगा।
  69. शेर (lion) दुनिया के सबसे आलसी जानवर माने जाते है इसीलिए सबको पालने के लिए 90% शिकार शेरनिया ही करती है।
  70. शेरनियों अकसर मिलकर ही शिकार करती है और उनके शिकार करने की रणनीती अच्छी होती है। वे शिकार को घेरकर मारना पसंद करते है।
  71. शेर एक बार मांस खाने के बाद लगभग 20 घंटो तक सोता है। लेकिन सोते समय उसे कमजोर समझने की गलती ना करे क्योकी उसे उठ खड़े होने मे ज्यादा समय नही लगता।
  72. अकसर जब शेरनियाँ शिकार लाती है तो मुख्य शेर उन्हे बांटना पसंद नही करते लेकिन कभी-कभी छोटे शावको को उनका हिस्सा लेने देते है। लेकिन ये जरूरी नही है की हिस्सा उन्हे हर बार मिले।
  73. अध्यन मे पाया गया है की जिन शेरो के बाल ज्यादा गहरे रंग के होते है शेरनिया उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित होती है।
  74. एक बार अजीब घटना घटी 2005 मे 12 वर्षीय एथियोपियाई लड़की को 7 लोगो ने अगवा कर लिया व उसे मारा-पीटा। तभी कुछ शेरो ने उन पर हमला कर दिया और उनको वहा से भगा दिया। शेरो ने लड़की को कुछ नही किया और वे पूलिस के आने तक वही बैठे रहे।
  75. बाघ, शेर या बिल्लियों की कोई भी प्रजाती मीठे का स्वाद नही ले सकती क्योकी शायद उनमे मीठे के लिए कोई स्वाद ग्रंथिया न हो।
दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो आप इसे शेयर करे और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमेंट करें और हमें फालो कर ले ताकि आपको हमारी हर पोस्ट की खबर मिलती रहे।

Post a Comment