तोते पर निबंध हिन्दी में - Essay on Parrot in Hindi
Essay on Parrot in Hindi - तोते रंगीन पक्षी होते हैं जो दुनिया भर में पाए जाते हैं। आज दुनिया में तोतों की 300 से अधिक प्रजातियां हैं। तोते दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका और मैक्सिको में पाए जाते हैं, उन्हें न्यू वर्ल्ड तोते कहा जाता है, जबकि एशिया, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में पुराने वर्ल्ड तोते होते हैं। दोसतो आज की इस पोस्ट हम आपको तोतेे पर निबंध देने जा रहे है। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आएगी।
Essay on About Parrot in Hindi - तोते पर निबंध हिन्दी में
तोता एक बहुत ही सुंदर और रंगीन पक्षी होता है। यह आमतौर पर विश्व के हर देश में पाया जाता हैं। तोते का रंग हरा होता है। उसकी चोंच लाल तथा कुछ टेढी होती है। तोता बच्चों का प्यारा पक्षी है। वह विशाल पेड़ों के कोटरों में अपना घोसला बनाता हैं।लोग तोते को पिंजरे में भी रखते है। उसके गले में काले रंग की धारी होती है। तोता एक शाकाहारी पक्षी होता है। ये अनाज, फल, पत्तियां और बीज खाना पसंद करते हैं। तोते को हरी मिर्च, आम और अमरुद विशेष प्रिय होते हैं। घरेलु तोते यह सभी चीजे बड़ी चाव से खाते है, जो हम इन्हें देते है।
तोते बहुत तेज उड़ते है। आमतौर पर ये झुंड में उड़ते हैं। इन्हे झुंड में उड़ते देखना बहुत ही आनंददायी होता है। तोता एक बुद्धिमान पक्षी है। इसीलिए इसको सिखाए जाने पर यह कोई भी भाषा आसानी से बोल सकता है। उसे पक्षियों का पंडित भी कहा जाता है।
भारत में लोग इन्हे आमतौर पर राम - राम, सीताराम, नमस्ते और स्वागतम् जैसे शब्द सिखाते हैं। तोता इतना समझदार होता है कि अगर तोते को इंसानों के बीच अधिक समय तक रखा जाए तो यह उस घर के लोगों की नकल भी उतार सकता है। वह अपनी हरकतों से सभी का मनोरंजन करता हैं।
तोता एक बहुत सुंदर पक्षी हैं। तोतों की सुरक्षा के लिए भी राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना की गयी हैं। मनुष्य अपने जीवन के लिए जंगलों का , पेड़ो का नाश कर रहा हैं। इसलिए उनकी संख्या कम हो रही हैं। हम सभी मानवजाति को उनकी रक्षा करनी चाहिए।
पशु - पक्षियों से है , हमारे जीवन की शोभा न्यारी,
उनके कारण धरती लगती है, अंबर से भी प्यारी।
एक टिप्पणी भेजें