Short Essay on About Elephant in Hindi - हाथी पर निबंध हिन्दी में

हाथी पर निबंध हिन्दी में - Short Essay on About Elephant in Hindi

Essay on About Elephant - नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस पोस्ट में हांथी पर निबंध देेेेने जा रहे है। हाथी पृथ्वी पर मौजूद सबसे विशाल जानवरों में से एक है। इसे धरती का सबसे ताकतवर जानवर भी माना जाता है। आमतौर पर, यह एक जंगली जानवर है हालांकि यह उचित प्रशिक्षण के बाद चिड़िया घर में या मनुष्यों के साथ घर में एक पालतू जानवर के रुप में भी रह सकता है। हाथी पर निबंध नीचे दिया गया है। उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आएगी।
Essay on About Elephant in Hindi

हाथी पर निबंध हिन्दी में - Essay on About Elephant in Hindi

हाथी सदा झूमता आता हाथी,
सदा झूमता जाता हाथी।
पर्वत जैसी काया इसकी,
भारी भोजन खाता हाथी।
(घनश्याम मैथिल 'अमृत')

हाथी एक बहुत ही विशालकाय , बुद्धिमान प्राणी है। वैसे तो यह जंगलों में पाया जाता है। लेकिन कुछ लोग उसे अपने काम के लिए पास भी रख लेते हैं। वैसे तो हाथी बहुत सीधा जानवर माना जाता है लेकिन यदि हाथी को गुस्सा आ गया तो वह काफी तबाही मचा सकता है। हाथी जंगलों में समूह में रहना ज्यादा पसंद करता हैं।

वह आपस में बहुत कम लड़ते हैं और शाकाहारी भोजन करते हैं। हाथी का शरीर विशाल होने के बाद भी वह जंगल का राजा नहीं माना जाता है क्योंकि हाथी भी शेर से डरता है। हाथी का सबसे प्रमुख अंग उसका सूंड होता है। सूंड उसकी नाक भी है और हाथ भी। हाथी एक संरक्षित प्राणी है।

लेकिन बहुत सारे शिकारी हाथियों का शिकार करते हैं। हाथी का दांत निकाल कर उसे काला बाजारी कर बेचते हैं और बहुत सारा पैसा कमाते हैं, जिसकी वजह से बहुत सारे हाथी मारे जाते हैं। बहुत सारे हिंदू धर्म के लोग हाथियों की पूजा भी करते हैं और हाथियों को शुभ माना जाता है।

पुराने जमाने में हाथी का लड़ाई में उपयोग होता था। हाथियों की संख्या अब धीरे - धीरे कम हो रही है और लोग अब उसे पाने में असमर्थ होते जा रहे हैं, क्योंकि उन्हें पालना काफी महंगा पड़ता है।

Post a Comment